मोंटसरी स्कूल, मेवातीपुरा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पूरे उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश सनातनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि बृजेंद्र सनातनी आईटी संयोजक विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही शशि सनातनी एवं चंद्रिका प्रसाद सनातनी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशप्रेम और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद की ओर से बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही संगठन की ओर से विद्यालय को परिषद का प्रमुख प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय को भविष्य में हर संभव सहयोग और सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विद्यालय परिवार की ओर से प्रबंधक आर.पी.एन. श्रीवास्तव जी, प्रधानाचार्य महोदय एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय परिवार को इस सफल एवं अनुकरणीय आयोजन के लिए बधाई दी।
Share this content:
