April 30, 2026

मुंबई: रणबीर कपूर का ‘फिश करी’ वीडियो वायरल, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में भगवान राम बनने से पहले उठे सवाल

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला उनकी किसी फिल्म या बयान का नहीं, बल्कि खाने की एक थाली का है। दरअसल, सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कपूर फैमिली के साथ बैठकर फिश करी और चावल खाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई, क्योंकि कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि रणबीर कपूर ने नीतेश तिवारी की 4000 करोड़ की ‘रामायण’ में भगवान राम बनने से पहले नॉन-वेज छोड़ दिया है।

रणबीर कपूर ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग पूरी की है और अब वे ‘रामायण’ पार्ट-1 की शूटिंग में पूरी तरह व्यस्त हैं। जब इस मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ था, तब बताया गया था कि रणबीर ने एक व्यक्तिगत संकल्प लिया है और आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाई है। खबरों में दावा किया गया था कि उन्होंने नॉन-वेज, शराब और स्मोकिंग छोड़ दी है ताकि वे भगवान राम के किरदार से भावनात्मक और मानसिक रूप से जुड़ सकें। यह जानकारी आते ही उनके फैंस ने इस बात की तारीफ की थी।

लेकिन हाल ही में सामने आए Dining With The Kapoors एपिसोड ने इन दावों की हवा निकाल दी। राज कपूर की 100वीं जयंती पर कपूर परिवार डिनर के लिए इकट्ठा हुआ था, जहां रणबीर कपूर को अपनी बहन रिद्धिमा, करिश्मा और करीना कपूर के साथ फिश करी का आनंद लेते देखा गया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, ट्रोल्स ने रणबीर और उनकी पीआर टीम को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने लिखा कि अगर रणबीर ने नॉन-वेज नहीं छोड़ा था, तो शुरुआत में ऐसी खबरें क्यों फैलाई गईं।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि रणबीर के इस खाने वाले वीडियो ने रामायण की शुरुआत से पहले ही विवाद पैदा कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, “अगर भगवान राम का किरदार निभाना है तो धार्मिक भावनाओं का सम्मान जरूरी है।” वहीं कुछ लोगों ने इसका बचाव करते हुए कहा कि “फिल्म में किरदार निभाने के लिए खानपान बदलना जरूरी नहीं होता, अभिनय महत्वपूर्ण है।”

रणबीर के साथ इस फिल्म में साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि सनी देओल, रवि दुबे, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि इस विवाद पर रणबीर या मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन एक बात साफ है — रामायण की रिलीज़ से पहले ही इस फिल्म और रणबीर कपूर को लेकर माहौल गरम हो चुका है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!