April 23, 2026

ऋषभ पंत: इंग्लैंड में फिर न डुबो दें टीम इंडिया की नैया? आईपीएल में लगातार फ्लॉप

आईपीएल 2025 के आखिरी चरण में जहां टीमें प्लेऑफ के लिए जूझ रही हैं, वहीं एक बड़ा नाम आलोचनाओं के घेरे में है—ऋषभ पंत। एक समय टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद फिनिशर और विकेटकीपर कहे जाने वाले पंत इस पूरे सीजन में बेहद साधारण प्रदर्शन कर पाए हैं। आईपीएल के बाद भारत को इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, ऐसे में पंत की फॉर्म चिंता का बड़ा कारण बनती जा रही है।

 

27 करोड़ में खरीदे गए, लेकिन रन नहीं बना पाए

ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदा था, जिससे वे अब तक के सबसे महंगे आईपीएल खिलाड़ी बन गए। लेकिन इस रकम के मुकाबले उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।

11 मैच

सिर्फ 128 रन

औसत: 12.80

स्ट्राइक रेट: 99.22

एक अर्धशतक

रन बनाने वालों की सूची में 61वें स्थान पर

यह प्रदर्शन केवल आलोचना ही नहीं, बल्कि टीम पर भारी भी पड़ रहा है।

एलएसजी की प्लेऑफ से विदाई लगभग तय

एलएसजी ने अब तक 11 में से 5 मैच ही जीते हैं और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। एक और हार के साथ उनका प्लेऑफ का सपना टूट सकता है। ऐसे में पंत का खराब प्रदर्शन टीम के लिए एक बड़ी कमजोरी बन गया है।

 

इंग्लैंड दौरे के लिए बढ़ी चिंता

आईपीएल के तुरंत बाद भारतीय टीम इंग्लैंड में 5 टेस्ट खेलने वाली है। पंत के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल करना चयनकर्ताओं के लिए दुविधा भरा फैसला हो सकता है, लेकिन फिर भी उम्मीद की जा रही है कि वह टीम इंडिया में होंगे और उपकप्तान भी बनाए जा सकते हैं।
हालांकि, सवाल ये है कि जब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम में नहीं हैं, तो क्या पंत उस ज़िम्मेदारी को निभा पाएंगे?

पंत का इंग्लैंड में टेस्ट रिकॉर्ड भी बहुत दमदार नहीं

इंग्लैंड के खिलाफ कुल 12 टेस्ट: 781 रन | औसत 39.05

इंग्लैंड में 9 टेस्ट: 556 रन | औसत 32.70

इन आंकड़ों से साफ है कि पंत इंग्लैंड में कभी बहुत असरदार नहीं रहे हैं।

 

ऋषभ पंत को लेकर अब बहस यह नहीं है कि वे अच्छे खिलाड़ी हैं या नहीं, बल्कि यह है कि क्या वे इस वक्त टीम इंडिया को इंग्लैंड में संभाल पाएंगे? जिस तरह की फॉर्म वह आईपीएल में दिखा रहे हैं, उससे अंदेशा है कि अगर उन्हें जिम्मेदारी दी गई, तो कहीं वह भारत की उम्मीदों को और नीचे न ले जाएं। आने वाले दिनों में बीसीसीआई की टीम चयन नीति और पंत की भूमिका पर सबकी नजरें होंगी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!