14 दिसंबर, रविवार को राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में नगर में चल रही सत्संग कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर पंचायती ठाकुर द्वारा मोहल्ला कानूनगोपूरा दक्षिणी के प्रांगण में एक भव्य सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संगठन के पदाधिकारियों की सहभागिता देखने को मिली। सत्संग के माध्यम से सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और धार्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राकेश कुमार सनातनी उपस्थित रहे। उनके साथ देवीपाटन मंडल उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सनातनी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने सत्संग को संबोधित करते हुए सनातन धर्म की मूल भावना, समाज में संस्कारों की भूमिका और संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके विचारों को उपस्थित श्रद्धालुओं ने गंभीरता से सुना और सराहा।

सत्संग कार्यक्रम के आयोजन में आईटी संयोजक सर्व श्री बृजेंद्र कुमार सनातनी की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधक व हित चिंतक सदानंद जी, जिला महाशक्ति सह संयोजिका श्रीमती संतोष सनातनी, जिला महाशक्ति सत्संग संयोजिका श्रीमती शशि सनातनी, जिला महाशक्ति सत्संग सह संयोजिका अर्चना जी, जिला महाशक्ति सत्संग सह संयोजिका उषा जी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त नगर मंत्री सर्व श्री लक्ष्मी नारायण जी, नगर युवा शक्ति रक्षा सह संयोजक अभिषेक जी और नगर महाशक्ति सत्संग संयोजिका श्रीमती रजनी जी ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद जी, नगर उपाध्यक्ष भीष्माचार्य जी, नगर उपाध्यक्ष उमाकांत जी, नगर सत्संग प्रमुख जनार्दन जी, नगर धर्मशक्ति रक्षा प्रभारी ओमप्रकाश जी, नगर सामाजिक शक्ति रक्षा प्रभारी सतीश जी तथा नगर सत्संग प्रभारी डॉक्टर परशुराम जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वहीं वार्ड स्तर से वार्ड नौव्वागढ़ही अध्यक्ष शेर बहादुर जी, वार्ड बक्शीपुरा अध्यक्ष मनोज कुमार जी, वार्ड कानून उ० महाशक्ति संयोजिका कुसुम जी, वार्ड कानूनगोपूरा दक्षिणी अध्यक्ष देवानंद जी, वार्ड कानूनगोपूरा दक्षिणी उपाध्यक्ष रमेश जी और वार्ड कानूनगोपूरा दक्षिणी सत्संग प्रमुख अनंत राम जी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

सत्संग में संगठन हित चिंतक सूर्य प्रकाश जी, अमिताभ श्रीवास्तव जी, रामसागर जी, चंद्रशेखर जी, सीतांशु जी, उत्तम जी, भूषण जी, राजन जी, प्रियंका जी, भरत लाल जी, अखिलेश जी, श्रीमती सरोज जी, श्रीमती प्रियंका जी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन भक्ति, अनुशासन और संगठनात्मक एकता के संकल्प के साथ किया गया, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक चेतना को और अधिक बल मिला।
Share this content:
