धोलेरा बना रियल एस्टेट का सुपरहिट डेस्टिनेशन, 10 साल में 10 गुना रिटर्न और निवेशकों की लॉटरी लगी!
गुजरात का धोलेरा अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि रियल एस्टेट निवेश की दुनिया में एक सफलता की कहानी बन चुका है। बीते 10 वर्षों में इस शहर की ज़मीन के दामों में 10 गुना तक का उछाल दर्ज किया गया है, जो इसे देश के सबसे आकर्षक रियल एस्टेट हॉटस्पॉट्स में शामिल कर देता है। यह शहर दिल्ली–मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत विकसित धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (DSIR) का हिस्सा है, जिसे भारत का पहला प्लान्ड स्मार्ट सिटी भी कहा जाता है।
700 से 7000 रुपये प्रति वर्ग गज – ग्रोथ जो चौंकाए
आईजी ग्रुप के फाउंडर और एमडी ललित परिहार बताते हैं कि टाउन प्लानिंग (TP) स्कीम के तहत धोलेरा में ज़मीन की कीमतें पहले जहां 700 रुपये प्रति वर्ग गज थीं, अब वो 7,000 से 10,000 रुपये प्रति वर्ग गज तक पहुंच चुकी हैं। अन्य TP स्कीमों में भी कीमतें 3,000 से 7,000 रुपये तक दर्ज की गई हैं। ये आंकड़े इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि धोलेरा में रियल एस्टेट ने कैसा जबरदस्त रिटर्न दिया है।
विकास की रफ्तार: एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और मेट्रो
धोलेरा में बुनियादी ढांचे के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट अब जमीन पर उतरते नजर आ रहे हैं। इन्फिनिटी इंफ्राकॉन के पार्टनर ऋतुराज सिंह चूडास्मा बताते हैं कि 2025 में अहमदाबाद–धोलेरा एक्सप्रेसवे और इंटरनेशनल कार्गो एयरपोर्ट जैसे प्रोजेक्ट शुरू हो जाएंगे। 109 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे, भीमनाथ–धोलेरा रेलवे लाइन और प्रस्तावित वंदे मेट्रो इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और ताकत देंगे।
निवेशकों का भरोसा और कंपनियों की कतार
धोलेरा में अब 91,000 करोड़ रुपये की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सेमीकंडक्टर फैक्ट्री सहित 100 से अधिक कंपनियों ने निवेश में रुचि दिखाई है। यह आंकड़ा न सिर्फ धोलेरा की क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह इसे भारत का अगला ग्लोबल इंडस्ट्रियल और रियल एस्टेट हब भी बना सकता है।
धोलेरा अब सिर्फ एक भविष्य का सपना नहीं, बल्कि एक तेजी से उभरता हुआ रियल एस्टेट रत्न बन चुका है। ज़मीन की बढ़ती कीमतें, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की तेजी, और कंपनियों का लगातार बढ़ता निवेश – ये सब मिलकर इसे अगले दशक का सबसे बड़ा रिटर्न देने वाला शहर बना सकते हैं। जो निवेशक समय रहते पहुंचे, उनके लिए धोलेरा ने वास्तव में “10 साल में 10 गुना” का सपना साकार कर दिखाया है।
Share this content:
