April 19, 2026

RCB को जीत के साथ बड़ा झटका, कप्तान रजत पाटीदार पर लगा जुर्माना

नई दिल्ली। IPL 2025 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस को उनके घर वानखेड़े स्टेडियम में 12 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारियों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने 67 रन बनाए, वहीं पाटीदार ने 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 64 रनों की तेज़ पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।

इस जीत के साथ RCB ने आईपीएल 2025 में अपना तीसरा मुकाबला जीता है। अब तक टीम ने कुल चार मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में उसे जीत मिली है और एक में हार। इस जीत के बाद RCB अंक तालिका में 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

हालांकि इस जीत के साथ ही टीम को एक बड़ा झटका भी लगा है। कप्तान रजत पाटीदार पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना मुंबई इंडियंस के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण लगा है।

RCB का अगला मुकाबला 10 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होगा। दिल्ली फिलहाल पाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि गुजरात टाइटन्स दूसरे स्थान पर है। तीनों टीमों के पास 6-6 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली और गुजरात टॉप पर हैं। RCB की नजर अब दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी स्थिति और मजबूत करने पर होगी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!