May 4, 2026

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025:

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में आज सूर्य और चंद्रमा की युति हो रही है जिससे आज आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको आज उपहार और कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। विवाह की बात चल रही है तो बात बन सकती है। पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा।

 

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए।

 

आज रविवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सुखद रहेगा। आप परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। बौद्धिक कार्य में आज आप सफल रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी और कमाई से मन आनंदित होगा। नौकरी में काम की सराहना होगी, कुछ घर के पेंडिंग काम भी निपटाएंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेंगी। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल से अर्घ्य दें।

 

आज रविवार का दिन मिथुन राशि के लिए सूर्यदेव की कृपा से लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार में खुशी मिलेगी। आपको किसी सगे संबंधी और मित्रों से भी मिलने का मौका मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम जो काफी समय से अटका था पूरा हो सकता है। मित्रों से सहयोग समय पर प्राप्त होगा। कारोबार में कमाई अच्छा रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्मचारियों और सहयोगियों से मदद मिलेगी।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

 

आज सिंह राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। राशि स्वामी सूर्य और चंद्रमा की युति से आज घर परिवार और समाज में भी आपका प्रभाव एवं सम्मान बढेगा। आपको आज किसी जरूरी काम को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण और घर की साज सज्जा पर आप आज समय और धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। लेन-देन में लेकिन सावधानी रखें। शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

 

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं और पिता से आशीर्वाद लें

 

आज का दिन कन्या राशि के लिए आनंददायक रहेगा। आप आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। किसी निकट संबंधी से मिलने का भी मौका मिलेगा। आपको आज कहीं से अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपकी आज सफल रहेगी। आय के नये स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता में आज छात्रों को सफलता मिलेगा। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। लव लाइफ में प्रेमी से आपको आज सहयोग मिलेगा और रोमांटिक शाम बिताएंगे।

 

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। ओम गं गणपतये नमः मंत्र का जप करना लाभदायक होगा।

 

आज रविवार का दिन तुला राशि के लोगों के लिए सफलतादायक रहेगा। आप जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें आपको कामयाबी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। पराक्रम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है। आपको आज व्यापार-व्यवसाय लाभ प्राप्त होगा। प्रोपर्टी के काम में आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

 

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

 

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। राशि पर गुरु की शुभ दृष्टि से आपको आज शुभ समाचार मिलेगा। आज पारिवारिक मित्र और रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। किसी शुभ काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का भी संयोग बनेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा लेकिन मानसिक तनाव बढे़गा। सितारे कहते हैं कि आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही से बचें।

 

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। लाल गाय को रोटी गुड़ खिलाएं।

 

आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए लाभदायक होगा। कारोबार व्यापार में आज आप लाभ पाएंगे लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस भी आज लगने वाली है,इसलिए बातचीत में संयम रखें। जोखिम वाले काम से आपको आज बचना चाहिए। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। छोटी अथवा दूर की यात्रा का प्रसंग बन सकता है।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना लाभदायक होगा।

 

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिसमें जोखिम हो। वैसे आज कारोबार अच्छा चलेगा। लेकिन नौकरी में और काम में बदलाव का विचार आ सकता है। कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आएंगे। जीवनसाथी से आज किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। लेकिन भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। कोई घरेलू मामला आज सुलझ सकता है। वाद विवाद के मामलों से दूर रहेंग और किसी को भी बिन पूछे सलाह देने से बचें।

 

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्री विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए।

 

कुंभ राशि के लोगों को आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। वैसे आज आपकी कमाई बनी रहेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। और कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कामकाज में आज प्रगति होगी। आपको आज मित्रों और सहकर्मियों से कोई काम की खबर मिल सकती है। सामाजिक कार्य में आपका सम्मान और प्रभाव बढे़गा। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने का भी योग है। आप आज धर्म कर्म के काम में भी भाग ले सकते हैं।

 

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की पूजा करें नारायण कवच का पाठ करें।

 

मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल का लाभ मिलेगा। आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। सितारे कहते हैं कि कोई स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या आपकी उभर सकती है। दूसरों पर अधिक भरोसा करने से बचें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। बच्चों की ओर से मन प्रसन्न होगा

 

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!