धूम 4’ से पहले रणबीर कपूर को बड़ा झटका, ‘ब्रह्मास्त्र’ ट्रिलॉजी फंडिंग संकट में फंसी
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी कई फिल्मों की तैयारी में व्यस्त हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं, जो 2026 में रिलीज होगी। इसके बाद उनकी फिल्म ‘रामायण’ दिवाली पर आने वाली है। इसी बीच ‘धूम 4’ को लेकर भी बड़ी खबरें सामने आईं थीं। लेकिन अब रणबीर कपूर की एक बड़ी फिल्म को फाइनेंशियल दिक्कतों की वजह से होल्ड पर डाल दिया गया है।
रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ अटक गई
रणबीर कपूर की और अयान मुखर्जी की सुपरहिट ‘ब्रह्मास्त्र’ ट्रिलॉजी का दूसरा भाग फाइनेंशियल समस्याओं की वजह से फिलहाल रुका हुआ है। धर्मा प्रोडक्शंस के पास ट्रिलॉजी के राइट्स हैं, लेकिन मार्केट की स्थिति को देखते हुए बड़े बजट के लिए मेकर्स हिचक रहे हैं। अयान मुखर्जी इस समय अपनी पूरी ऊर्जा ‘वॉर 2’ पर लगा रहे हैं, जो अगस्त में रिलीज होगी।
‘ब्रह्मास्त्र 2’ के बजट और टाइमिंग को लेकर अभी निश्चित कुछ कहना मुश्किल है। हालांकि, रणबीर और अयान इसे 2027 में बनाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन अभी यह कंफर्म नहीं है। इसके साथ ही ‘ब्रह्मास्त्र 3’ की शूटिंग भी उसी समय करने की योजना है, जैसे नीतेश तिवारी ‘रामायण’ की दोनों पार्ट्स की शूटिंग कर रहे हैं।
‘धूम 4’ का अपडेट
‘धूम 4’ की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होने वाली है और इसे 2027 तक रिलीज करना होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान भी होंगे। पुलिसवाले के रोल के लिए और दो लीड एक्ट्रेस के लिए कास्टिंग जारी है। फिल्म की कहानी पिछले ‘धूम’ पार्ट्स से जुड़ी होगी, जिसमें ये सभी सितारे नजर आएंगे।
रणबीर कपूर के लिए चुनौती
‘ब्रह्मास्त्र’ ट्रिलॉजी को लेकर फंडिंग की दिक्कतें रणबीर कपूर के लिए चिंता का विषय हैं, क्योंकि यह फिल्म उनके और अयान मुखर्जी के लिए एक पैशन प्रोजेक्ट है। विजन को पूरा करने के लिए सही टाइमिंग और बजट का होना जरूरी है। फिलहाल ‘धूम 4’ पर फोकस बढ़ा है, जबकि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को होल्ड पर रखा गया है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर अपनी इन बड़ी फिल्मों को समय पर और सफलता के साथ कैसे लेकर आते हैं।
Share this content:
