रायबरेली: दलित युवक की पिट-पीटकर हत्या, मौत से पहले लिया राहुल गांधी का नाम

यूपी के रायबरेली में हरिओम नामक युवक को चोर समझकर लोगों ने घंटों पीटा, वायरल वीडियो में वह राहुल गांधी का नाम लेते दिखे

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में फतेहपुर का हरिओम अपने घर से ससुराल आया था, तभी ईश्वरदासपुर गांव में कुछ लोगों ने उसे चोर समझकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पानी पिलाकर और गले पर पैर रखकर की गई पिटाई में युवक बेसुध अवस्था में बार-बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेता रहा। बावजूद इसके भीड़ ने कहा, “यहां सब बाबा वाले हैं।” गंभीर रूप से घायल हरिओम की इस पिटाई में मौत हो गई।

मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, एक दरोगा और दो सिपाही सस्पेंड कर दिए गए हैं। मृतक की पत्नी पिंकी ने सरकार से न्याय की मांग की है। राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर उन्हें समर्थन और संवेदना जताई। उन्होंने हिंसा के ऐसे मामलों पर कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस घटना के बाद गांव और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। पूरे मामले ने उत्तर प्रदेश में लिंचिंग और सामूहिक हिंसा के मामलों पर नई बहस शुरू कर दी है।

Share this content:

About The Author

You may have missed