May 5, 2026

तेजस्वी को 4 बार मारने की कोशिश हुई, हम जानते हैं कौन कर रहा है..राबड़ी देवी का बड़ा आरोप

RJD नेता राबड़ी देवी ने एसआईआर का विरोध करते हुए कहा कि ये बिहार की जनता और उन 4 करोड़ लोगों के साथ गलत हो रहा है जो बिहार से बाहर कमाने के लिए चले गए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इसका जवाब देना चाहिए. राबड़ी देवी का कहना है कि बीजेपी और जेडीयू मिलकर तेजस्वी पर हमला करने की साजिश बना रहे हैं.

 

तेजस्वी को 4 बार मारने की कोशिश हुई, हम जानते हैं कौन कर रहा है..राबड़ी देवी का बड़ा आरोप

राबड़ी देवी

रूपेश कुमार

रूपेश कुमार

Updated on: Jul 25, 2025 | 11:55 AM

Share

RJD नेता राबड़ी देवी ने बिहार में हो रहे एसआईआर का विरोध करते हुए कहा कि यह बिहार की जनता का सवाल है, उनके अधिकार का सवाल है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उन 4 करोड़ लोगों का क्या जो राज्य से बाहर चले गए हैं? राबड़ी देवी ने कहा कि हम 5 दिनों से विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. राज्य सरकार को इसका जवाब देना चाहिए.

 

राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव की जान को खतरा है. उन्हें ट्रक से मारने के 4 प्रयास किए गए. उन्होंने कहा कि हमे पता है तेजस्वी को कौन मारने की साजिश रच रहा है. राबड़ी देवी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बीजेपी और जेडीयू से तेजस्वी को खतरा है.

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!