May 1, 2026

पुतिन देखते रह गए, इजराइल ने हथियारों की बिक्री में बनाया रिकॉर्ड

गाजा युद्ध और वैश्विक आलोचनाओं के बावजूद इजराइल ने 2024 में 14.8 अरब डॉलर के हथियार बेचकर रिकॉर्ड बना दिया। वहीं रूस यूक्रेन युद्ध में फंसा रहा और उसके हथियार निर्यात में 92% तक की गिरावट दर्ज हुई। इजराइली रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 2023 में जहां एक्सपोर्ट 13 अरब डॉलर था, वहीं 2024 में इसमें 13% की बढ़ोतरी हुई।

यूरोप इजराइली हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार बना, जहां कुल निर्यात का 54% गया। जर्मनी के साथ Arrow-3 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की 3.8 अरब डॉलर की डील सबसे बड़ी रही। रूस से दूरी बनाते यूरोपीय देश अब इजराइल से सैन्य क्षमताएं बढ़ा रहे हैं।

भारत और फिलीपींस जैसे एशियाई देशों ने भी इजराइली हथियारों की जमकर खरीदारी की। भारत ने अपने कुल आयात का 13% और फिलीपींस ने 27% हिस्सा इजराइल से मंगवाया। अरब देशों में भी बिक्री तीन गुना बढ़कर 12% पहुंच गई।

सबसे अधिक मांग मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम और रॉकेट्स की रही, जो कुल निर्यात का 48% हिस्सा रहे। इसके बाद बख्तरबंद वाहन, विमान, साइबर तकनीक और ड्रोन की बिक्री हुई। इजराइल ने दिखा दिया कि युद्ध के बीच भी तकनीक के दम पर बंपर कमाई संभव है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!