परम सुंदरी फर्स्ट रिव्यू: सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी ने जमाया रंग या कर गई निराश?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर स्टारर परम सुंदरी आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए आज बड़ा दिन है, क्योंकि पहली बार दोनों सितारे बड़े पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं. रिलीज के साथ ही फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों और क्रिटिक्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सवाल यही है कि फिल्म पास हुई है या फेल?
फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और इसके प्रमोशन पर जोर-शोर से काम किया गया. सिद्धार्थ और जान्हवी ने दिल्ली, उज्जैन से लेकर मुंबई तक अपनी फिल्म को प्रमोट किया. रिलीज से एक रात पहले मुंबई में परम सुंदरी की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए. इसी स्क्रीनिंग के बाद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का फर्स्ट रिव्यू सामने आया.
तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म को DELIGHTFUL करार देते हुए 3.5 स्टार्स दिए हैं. उनके मुताबिक, परम सुंदरी एक फील-गुड एंटरटेनर है, जो दर्शकों को बांधे रखती है. फिल्म की सबसे बड़ी खूबी सिद्धार्थ और जान्हवी की केमिस्ट्री और इसका म्यूजिक है. तरण ने यह भी साफ किया कि फिल्म 2 स्टेट्स, चेन्नई एक्सप्रेस या RRKPK जैसी फिल्मों से इंस्पायर्ड नहीं लगती, बल्कि अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होती है. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इंटरवल के बाद की कहानी थोड़ी और धारदार हो सकती थी.
वहीं सोशल मीडिया पर्सनैलिटी सिमोन खंबाटा ने भी फिल्म देखने के बाद इंस्टाग्राम पर अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने इसे बेस्ट रोम-कॉम बताया और डायरेक्टर तुषार जलोटा की तारीफ की. सिमोन के मुताबिक, परम सुंदरी में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे दर्शक नापसंद करें. उन्होंने इसे एक एंटरटेनिंग और अच्छी फिल्म करार दिया.
पहले रिव्यूज को देखकर साफ है कि परम सुंदरी एक मनोरंजक रोमांटिक-कॉमेडी के रूप में दर्शकों को पसंद आ रही है. सिद्धार्थ और जान्हवी की नई जोड़ी दर्शकों को ताजगी का अहसास करा रही है और फिल्म का म्यूजिक भी लोगों के दिल जीत रहा है. हालांकि आगे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और वर्ड ऑफ माउथ ही तय करेगा कि यह फिल्म कितनी बड़ी हिट साबित होती है.
Share this content:
