April 28, 2026

“घर में घुसकर मारा इंडिया ने” — पाकिस्तान के नागरिक ने ही खोल दी अपनी सेना की पोल

पाकिस्तान की नाकामी और भारत की सर्जिकल सटीकता पर इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान का ही एक नागरिक, आंखों देखी सुनाते हुए, अपनी सरकार और सेना की पोल खोलता नजर आ रहा है। उसका दावा है—”हम भारत की एक भी मिसाइल नहीं रोक पाए, इंडिया ने हमें वाकई घर में घुसकर मारा है।”

मामला बेहद चौंकाने वाला है। बुधवार रात भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर मिसाइल हमला किया। इन हमलों में 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इतना ही नहीं, कुख्यात आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य भी इस हमले में मारे गए। मसूद अजहर ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए इस हमले पर दुख जताया और भारत को गीदड़ भभकी दी, लेकिन हकीकत ये है कि पाकिस्तान इस हमले के बाद पूरी तरह से हिला हुआ है।

भारतीय मिसाइलें इतनी सटीक और घातक थीं कि वे अपने हर टार्गेट पर बिल्कुल सटीक जाकर लगीं। इससे पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम की असलियत खुलकर सामने आ गई। पाकिस्तान के जिस नागरिक ने वीडियो में यह सब उजागर किया, उसने दावा किया कि भारत ने रात भर में कुल 24 मिसाइलें दागीं और पाकिस्तान एक भी मिसाइल को इंटरसेप्ट नहीं कर सका। वह कहता है, “हम तो सुनते थे कि इजरायल अपने ऊपर दागे गए 1000 मिसाइलों में से 998 को रोक लेता है, लेकिन हम तो एक भी नहीं रोक पाए। यह है हमारी हकीकत।”

इस वीडियो में चश्मदीद साफ-साफ कहता है कि पाकिस्तान की सरकार और सेना अपने ही देशवासियों से झूठ बोल रही है। वह आरोप लगाता है कि पाकिस्तानी मीडिया में जो तस्वीरें और दावे सामने आ रहे हैं, वे सब पुराने फोटो और झूठे बयान हैं। उसने यह भी कहा कि भारत ने अभी तक पाकिस्तान की किसी सैन्य छावनी या शहरी इलाके को टारगेट नहीं किया, वरना हालात और भी भयानक हो सकते थे।

हालात इतने खराब हैं कि लाहौर में पाकिस्तान की सेना के अभ्यास के दौरान ही एक मिसाइल अंदर ही फट गई। वहीं दूसरी ओर, सीमा पार से पाकिस्तान लगातार फायरिंग और शेलिंग कर रहा है और आम भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहा है।

यह वीडियो केवल एक चश्मदीद की आंखों देखी नहीं है, यह उस देश की व्यवस्था की असलियत है, जो दुनिया के सामने खुद को परमाणु शक्ति कहता है। जब उसके ही नागरिक कहने लगें कि “हम भारत की मिसाइल को रोक नहीं सकते”, तो साफ हो जाता है कि पाकिस्तान की तैयारियां सिर्फ टीवी स्टूडियो और फर्जी बयानों तक ही सीमित हैं।

इस हमले के बाद भारत ने न केवल आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य असफलताओं को दुनिया के सामने भी उजागर कर दिया है—वो भी उनके अपने ही नागरिक की जुबानी।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!