April 17, 2026

पाकिस्तान में खौफ: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय जवाबी कार्रवाई से अलर्ट पर पाक वायुसेना

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर है। आतंकियों ने इस हमले में पर्यटकों को निशाना बनाते हुए 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। ये पर्यटक देश के विभिन्न हिस्सों से कश्मीर की खूबसूरती देखने आए थे, लेकिन उन्हें निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस नृशंस हमले के बाद लोग सरकार से आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

गृह मंत्री अमित शाह खुद जम्मू-कश्मीर पहुंच चुके हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा ले रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान से भी हलचल की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान में रातभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पाकिस्तानी वायुसेना ने पूरी रात अलर्ट मोड में बिताई।

 

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पाकिस्तानी वायुसेना की असामान्य गतिविधियां देखी जा सकती हैं। इन गतिविधियों में कराची स्थित दक्षिणी वायु कमांड से प्रमुख सैन्य विमानों को उड़ाकर लाहौर और रावलपिंडी के पास स्थित उत्तर के ठिकानों पर पहुंचाया गया। इन संकेतों से साफ है कि पाकिस्तान भारतीय प्रतिक्रिया को लेकर काफी दबाव में है और किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहा है।

 

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!