ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की सख्त प्रतिक्रिया, पाकिस्तान के चार फाइटर जेट गिराए, रक्षा मंत्री की उच्च स्तरीय बैठक आज
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमानों को मार गिराया है, जिनमें अमेरिका निर्मित दो F-16 और चीन निर्मित दो JF-17 फाइटर जेट शामिल हैं। यह कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई, जिसके तहत 7 मई को भारत ने आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया और उसने ड्रोन, मिसाइल और लड़ाकू विमानों के जरिए भारत पर हमले की लगातार कोशिशें शुरू कर दीं, जिन्हें भारतीय वायुसेना ने समय रहते विफल कर दिया। गुरुवार रात 8 से 10 बजे के बीच पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर और जैसलमेर स्थित भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता के चलते यह पूरी तरह नाकाम रही।
इस बीच, भारत सरकार ने हालात की गंभीरता को देखते हुए रणनीतिक स्तर पर समीक्षा तेज कर दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज ऑपरेशन सिंदूर और वर्तमान स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ-साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) भी शामिल होंगे। यह बैठक भारत की सुरक्षा तैयारियों, रणनीतिक प्रतिक्रिया और पाकिस्तान की किसी भी संभावित हरकत से निपटने के रोडमैप पर केंद्रित रहेगी। भारत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह देश की संप्रभुता और सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा और हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
Share this content:
