Oops Moment: टैग लगी ड्रेस में इवेंट पर पहुंचीं RJ महवश, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल, बोले- “वापस करनी होगी ड्रेस!”
आरजे महवश एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह युजवेंद्र चहल से जुड़ी खबरें नहीं, बल्कि उनकी एक ‘Oops Moment’ है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं महवश ने खूबसूरत फ्लोरल ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी थी, लेकिन उन्होंने गलती से ड्रेस का प्राइस टैग नहीं हटाया। कैमरे के सामने पोज देते वक्त तो सब ठीक था, लेकिन जैसे ही वह मुड़कर जाने लगीं, ड्रेस के पीछे लटका टैग कैमरे में कैद हो गया।
वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोलिंग की बौछार शुरू कर दी। कोई कह रहा है, “ड्रेस पहनकर वापस करनी होगी,” तो किसी ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “कंपनी एक दिन के लिए ही पहनने देती है।” कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि यह सब जानबूझकर किया गया ताकि ध्यान खींचा जा सके।
महवश की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर जबरदस्त है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह अक्सर अपने बिंदास अंदाज और खुलकर अपनी बात रखने की वजह से चर्चा में रहती हैं। इससे पहले भी युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद जब उनका नाम चहल से जोड़ा गया था, तब भी उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।
महवश सिर्फ एक आरजे नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर भी हैं। हाल ही में वह वेब सीरीज ‘प्यार, पैसा, प्रॉफिट’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने बोल्ड किरदार निभाया था। वह कई ब्रांड्स का एंडोर्समेंट भी करती हैं और अपने करियर को लेकर काफी एक्टिव हैं।
हालांकि इस बार की ये छोटी-सी गलती एक बड़ी ट्रोलिंग का मुद्दा बन गई है। कुछ लोग जहां इसे एक मासूम भूल मान रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे एक “पब्लिसिटी स्टंट” बता रहे हैं।
जो भी हो, RJ महवश एक बार फिर सुर्खियों में हैं—चाहे गलती से ही सही, लेकिन सोशल मीडिया की नज़रें उनसे हट नहीं रहीं।
Share this content:
