बड़ौरा बाजार में देवी पूजा में शामिल हुए सवर्ण आर्मी के पदाधिकारी: सुख-समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना
अजित पाण्डेय
वाराणसी। बड़ौरा बाजार ग्राम सभा बेदुवा में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतम शुक्ला जी के आवास पर आयोजित देवी माता रानी के पूजा-पाठ कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई तथा सभी के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने माता रानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए परिवार एवं समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
पूजा-पाठ में कई प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
इस धार्मिक आयोजन में सवर्ण आर्मी वाराणसी के जिला अध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी के साथ सतीश उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, सवर्ण आर्मी के जिला प्रभारी अभिषेक द्विवेदी प्रितु, विनोद पाण्डेय, धीरज मिश्रा, रिंकू शुक्ला, रतन शुक्ला, रितेश शुक्ला और रामनाथ दुबे सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने पूजा-पाठ में सहभागिता कर माता रानी से समाज में सुख-शांति, समृद्धि और सर्वकल्याण की प्रार्थना की। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आपसी सद्भाव एवं मंगलकामना का संदेश दिया।
Share this content:
