शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, विरोध पर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने 13 नवंबर को बिजनौर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी गौरव सिंह ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह अपने वादे से मुकर गया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

इस मामले में थाना बिजनौर में मुकदमा संख्या 321/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया।

CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 14 नवंबर 2026 को आरोपी गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देश पर राजधानी में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। बिजनौर थाना प्रभारी कपिल गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों के मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Share this content:

About The Author

You may have missed