श्री सिद्धेश्वर नाथ शिव दुर्गा मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन: बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग
लखनऊ। राजधानी में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से ए-ब्लॉक, इन्दिरा नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ शिव दुर्गा मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले साप्ताहिक सत्संग के अंतर्गत सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की भक्ति में लीन होकर सुंदरकांड का पाठ किया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। आयोजन के माध्यम से धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही समाज में धार्मिक एकता एवं आपसी सद्भाव का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से सभी सनातनी भाई-बहनों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने और अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के साप्ताहिक सत्संग एवं धार्मिक कार्यक्रम समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
इस आयोजन में अनिल सनातनी, अभय सनातनी एवं रवि सनातनी का विशेष सहयोग रहा। वहीं कार्यक्रम में रवि सनातनी, सनी सनातनी, जितेंद्र सनातनी, अरुण सनातनी, राजेश सनातनी एवं मयंक सनातनी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के संरक्षक परम पूज्य विनोद सनातनी पुजारी रहे। उनके संरक्षण में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार धर्म एवं सनातन संस्कृति से जुड़े आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
Share this content:
