42 की उम्र में किया डेब्यू, बनीं मां-दादी के किरदारों की पहचान, सुषमा सेठ ने 119 फिल्मों से जमाया अभिनय में सिक्का
बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस सुषमा सेठ की कहानी उन गिने-चुने कलाकारों में से है, जिन्होंने उम्र की सीमाओं को पीछे छोड़ते हुए अपनी पहचान बनाई। 42 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली सुषमा सेठ ने अब तक 119 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और 88 साल की उम्र में भी अभिनय के हर किरदार में प्रभाव छोड़ती हैं।
सुषमा सेठ ने 1978 में फिल्म जुनून से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने शशि कपूर की चाची का रोल निभाया था। करियर की शुरुआत भले ही देरी से हुई, लेकिन फिर उन्होंने ऋषि कपूर, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया। उन्हें मां और दादी के किरदारों के लिए विशेष रूप से पहचाना जाता है।
उनकी गिनती कभी मुख्यधारा की नायिकाओं में नहीं हुई, लेकिन उन्होंने सिलसिला, प्रेम रोग, राम तेरी गंगा मैली, चांदनी, दीवाना, कभी खुशी कभी गम, और कल हो ना हो जैसी सुपरहिट फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।
सुषमा की बेटी दिव्या सेठ भी एक्ट्रेस हैं और शाहरुख खान की थिएटर ग्रुप बैचमेट रह चुकी हैं। सुषमा फिलहाल ‘अपर्णा’ नामक एनजीओ से जुड़ी हैं और थिएटर व नृत्य-नाटकों का निर्देशन करती हैं। आने वाले समय में वह एक ऐतिहासिक टीवी शो अकबर द ग्रेट में नजर आने वाली हैं, जो जल्द ही प्रसारित होगा।
Share this content: