मौसम का महासंग्राम: दिल्ली-NCR पर ‘डबल अटैक’, हिमाचल में ओले, और पूरे देश में बदलता मौसम

देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है और अब कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी राज्यों तक, आसमान से कहर बरपने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए व्यापक चेतावनियां जारी की हैं।

दिल्ली-NCR: उमस के बाद अब आंधी-बारिश का कहर

21 मई को दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बाद तेज हवाओं और बारिश ने दस्तक दी थी। इसके बाद से राजधानी का मौसम बदल गया है। अब 23 और 24 मई को भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम 23-25 डिग्री और अधिकतम 37-38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 25 मई के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी के आसार हैं।

हिमाचल-उत्तराखंड: ओले गिरेंगे, बिजली चमकेगी

23 और 24 मई को हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी है। 23 से 24 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है।

दक्षिण भारत: तटीय कर्नाटक और केरल में भारी बारिश

23 से 28 मई के बीच केरल और कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। 24 मई को तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में भी मौसम बिगड़ सकता है।

पूर्वोत्तर भारत: मूसलधार बारिश और बिजली का कहर

23 से 27 मई के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी 23 से 25 मई के बीच तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है।

पूर्वी और मध्य भारत: तेज हवाओं का दौर

23 से 26 मई तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड, गंगा के मैदानी क्षेत्र भी चपेट में रहेंगे। पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी तेज हवाएं चलने के संकेत हैं।

पश्चिमी भारत: धूलभरी आंधी और बारिश

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 23 से 28 मई के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट और उसके बाद फिर 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभावित है।

 

Share this content:

About The Author

You may have missed