दिवाली के मौके पर बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी प्यारी बेटी ‘दुआ’ का चेहरा पहली बार दुनिया के सामने दिखाया। 8 सितंबर 2024 को जन्मी दुआ अब एक साल की हो चुकी हैं, और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर ने फैन्स का दिल जीत लिया है। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें रणवीर अपनी बेटी को गोद में लिए मुस्कुरा रहे हैं और दीपिका प्यार से दुआ को देख रही हैं।
दुआ सिर्फ स्टार किड ही नहीं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति की वारिसा भी हैं। उनके मम्मी-पापा दोनों ही बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में शुमार हैं। रणवीर सिंह की कुल संपत्ति करीब 415 करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद गली बॉय, पद्मावत और सिंबा जैसी हिट फिल्में दीं। वहीं दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति करीब 900 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
दीपिका न सिर्फ भारत की सबसे सफल एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं, बल्कि कई बड़े ब्रांड्स की एंबेसडर भी हैं। वह एक एंडोर्समेंट के लिए करीब 8 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं और कई हेल्थ व फैशन स्टार्टअप्स में निवेश भी कर चुकी हैं। इस तरह दुआ अपनी कम उम्र में ही 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की उत्तराधिकारी बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स रणवीर-दीपिका की इस फैमिली फोटो पर प्यार बरसा रहे हैं और छोटी दुआ को “सबसे क्यूट स्टार किड” बता रहे हैं।
Share this content:
