May 1, 2026

मुंबई: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी से पहले वायरल हुआ रोमांटिक डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर छाया कपल का जलवा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी की रस्में मुंबई में धूमधाम से जारी हैं। आज यानि 23 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन उससे पहले उनकी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों ‘सलाम-ए-इश्क’ फिल्म के सुपरहिट गाने “तेनु लेके मैं जावांगा” पर रोमांटिक डांस करते नजर आए, जिसे देखकर फैंस उनकी केमिस्ट्री के दीवाने हो गए।

वीडियो में स्मृति और पलाश बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। डांस की शुरुआत स्मृति ने पलाश के गले में फूलों की माला डालकर की, जिसके बाद दोनों ने स्टेज पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। इस खास पल को देखकर मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कपल की जमकर तारीफ की और उन्हें “परफेक्ट जोड़ी” बताया। इससे पहले उनकी हल्दी सेरेमनी के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

संगीत नाइट में स्मृति मंधाना की साथी खिलाड़ी भी शामिल रहीं और उन्होंने ‘तेरा यार हूं मैं’ गाने पर ग्रुप डांस कर माहौल को और शानदार बना दिया। जेमिमा रॉड्रिग्ज, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, यास्तिका भाटिया और अरुंधति रेड्डी इस समारोह में नजर आईं। इससे पहले पलाश मुच्छल ने स्मृति को नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था, जिसका वीडियो खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब फैंस को इस हाई-प्रोफाइल शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!