MLC में निकोलस पूरन का धमाका, 60 गेंदों में जड़ा नाबाद शतक, बनाए 108 रन
वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए सीजन का पहला शतक ठोक दिया। एमआई न्यूयॉर्क की ओर से खेलते हुए पूरन ने सिएटल ओर्कास के खिलाफ सिर्फ 60 गेंदों में नाबाद 108 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके जड़े।
इससे पहले पूरन का फॉर्म कुछ खास नहीं चल रहा था। पिछले 5 मैचों में वे सिर्फ 66 रन ही बना सके थे। मगर इस मुकाबले में उन्होंने कप्तान के तौर पर शानदार वापसी की और अपने बल्ले से सिएटल के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने करीब 184 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और अपनी पारी के 76 रन सिर्फ बाउंड्री से बटोरे।
पूरन ने तजिंदर सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 158 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की, जो MLC इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। तजिंदर ने 35 गेंदों में 95 रन बनाए। इस साझेदारी की बदौलत एमआई न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 237 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
निकोलस पूरन का यह MLC में दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 2023 में नाबाद 137 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने अब तक MLC के 21 मैचों में 742 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
Share this content:
