मिर्जापुर: जंगल में लड़की से दरिंदगी की कोशिश, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चार युवकों ने एक लड़की को अगवा कर जंगल में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

वीडियो में दिखी हैवानियत

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक लड़की को जबरन जमीन पर पटककर उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता खुद को बचाने के लिए छटपटाती रही, शोर मचाती रही, लेकिन सुनसान इलाका होने के कारण कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा।

इस दौरान तीन अन्य युवक वहीं खड़े होकर इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे। लड़की लगातार हाथ-पैर मारती रही, गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दरिंदे उस पर कहर बरपाते रहे।

वीडियो बना रहे युवक ने रोका साथी को

वीडियो के अंत में एक युवक, जो पूरी घटना रिकॉर्ड कर रहा था, आगे आता है और मुख्य आरोपी को वहां से हटा देता है। यह स्पष्ट नहीं है कि उसने लड़की की मदद के लिए ऐसा किया या फिर किसी अन्य कारण से।

पुलिस जांच में जुटी, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

मिर्जापुर पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ लालगंज अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

पीड़िता और आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना कितने दिन पहले की और किस स्थान की है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपियों और पीड़िता की तस्वीरों को इनलार्ज कर उनकी पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी और पीड़िता की पहचान होते ही बाकी दोषियों को भी पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए मैन्युअल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना या इसमें शामिल आरोपियों के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Share this content:

About The Author

You may have missed