मेरठ में मुर्गा कारोबारी ने कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा, तीन महीने की सैलरी मांगना पड़ा महंगा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुर्गा कारोबारी ने अपने दो कर्मचारियों को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया गया है। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने अपने तीन महीने की बकाया सैलरी मांगी तो कारोबारी ने उन पर मुर्गा चोरी का झूठा आरोप लगा दिया और दोनों को कमरे में बंद करके बेल्ट से जमकर मारा। इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

पीड़ित कर्मचारियों की पहचान साजिद और समीर के रूप में हुई है। वीडियो में आरोपी शान कुरैशी दोनों को बेल्ट से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक युवक इस घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड करता हुआ भी दिख रहा है। घटना के वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पीड़ितों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा है कि पीड़ितों की पहचान होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं और सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इस घटना ने कामगारों के साथ अमानवीय व्यवहार पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच तेज कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा जारी है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

Share this content:

About The Author

You may have missed