May 1, 2026

12 साल की उम्र में 500 रुपये की नौकरी, आज करोड़ों की मालकिन: ये है श्वेता तिवारी का सफर

श्वेता तिवारी… एक ऐसा नाम, जिसने भारतीय टेलीविजन की दुनिया में एक ऐसी पहचान बनाई है, जिसे मिटा पाना आसान नहीं। ‘प्रेरणा’ के किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं श्वेता आज लाखों दिलों पर राज करती हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। कम ही लोग जानते हैं कि इस चमकते सितारे की शुरुआत 500 रुपये की मामूली सैलरी वाली नौकरी से हुई थी।

श्वेता की जिंदगी की शुरुआत बेहद साधारण रही। जब वो सिर्फ 12 साल की थीं, तब उन्होंने एक ट्रैवल एजेंसी में नौकरी शुरू की थी, ताकि अपनी ट्यूशन फीस खुद भर सकें और मां पर बोझ न बने। उस वक्त उन्हें महीने के सिर्फ 500 रुपये मिलते थे, लेकिन उन्होंने कभी हालात से हार नहीं मानी। छोटी उम्र में ही जिम्मेदारियां निभाने वाली श्वेता ने 15 साल की होते-होते एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया।

धीरे-धीरे श्वेता ने टीवी पर अपनी पकड़ मजबूत की और ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा शर्मा के किरदार ने उन्हें स्टार बना दिया। उस शो ने उन्हें 7 साल तक टीवी की रानी बनाए रखा। और आज, वो वही श्वेता तिवारी हैं जो एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं और जिनकी कुल संपत्ति लगभग 81 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

सिर्फ खूबसूरती और एक्टिंग ही नहीं, श्वेता की फिटनेस और आत्मनिर्भरता भी लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। दो बार की शादी और तलाक जैसी निजी जंगों से गुजरने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और हमेशा प्रोफेशनली खुद को मजबूत बनाए रखा।

आज भी जब वो स्क्रीन पर आती हैं तो दर्शक उन्हें उसी सम्मान और प्यार से देखते हैं जैसे पहले देखते थे। श्वेता तिवारी की ये कहानी हर उस इंसान को हौसला देती है जो छोटे सपने लेकर बड़ी उड़ान भरने की ख्वाहिश रखता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!