लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर रसूलपुर मझिगवां गांव के पास सड़क किनारे चल रहे कंटेनर में पीछे से टकरा गई।
हादसे में एक महिला, उसकी बेटी और दो अन्य लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के निवासी हैं, जबकि एक व्यक्ति दिल्ली के बसंत कुंज का रहने वाला था। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।
मृतकों की पहचान सीमा उपाध्याय (55), उनकी बेटी आरुषि उपाध्याय (26, अधिवक्ता), आरुषि के मामा विनय पाठक (52) और ब्रजेश यादव उर्फ उमेश कुमार के रूप में हुई है। ये सभी गोरखपुर से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर गाजियाबाद लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार कार की स्पीड 110-120 किमी/घंटा थी। टक्कर इतनी तेज थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद कार के परखच्चे उड़ गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Share this content:
