April 18, 2026

बदलती बना रही है किडनी को कमजोर, इन चीजों से बनाएं दूरी

किडनी हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, पानी, नमक और मिनरल्स के संतुलन को बनाए रखने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले हार्मोन्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान की आदतों के कारण आजकल किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अपनी किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ खास चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। सबसे पहले, बहुत ज्यादा नमक का सेवन किडनी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अधिक सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और इससे किडनी पर दबाव पड़ता है। WHO के अनुसार, अधिकांश भारतीय प्रतिदिन 5 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, जो अचार, पापड़ और पैकेज्ड फूड्स से होता है। ऐसे में स्वाद के लिए जीरा, धनिया, अदरक, नींबू का रस, लहसुन और संयमित मात्रा में सेंधा नमक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इसके अलावा प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड जैसे इंस्टेंट नूडल्स, चिप्स और रेडी-टू-ईट आइटम्स में न सिर्फ ज्यादा सोडियम बल्कि प्रिजर्वेटिव और अनहेल्दी फैट भी होते हैं, जो लंबे समय में क्रोनिक किडनी डिजीज का कारण बन सकते हैं। इसकी जगह ताज़ा पका हुआ भोजन, भुने चने, पोहा चिवड़ा और बेक्ड मखाने जैसे विकल्पों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। वहीं, लाल मांस का अधिक सेवन किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि इसमें अत्यधिक प्रोटीन होता है जिससे यूरिया और क्रिएटिनिन जैसे अपशिष्ट उत्पाद अधिक बनते हैं और किडनी को अधिक काम करना पड़ता है। इसके विकल्प के रूप में मूंग दाल, राजमा, चना, पनीर, टोफू या दही का सेवन बेहतर है। इसके अलावा बहुत अधिक डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी किडनी में पथरी की समस्या को जन्म दे सकता है क्योंकि यह शरीर में कैल्शियम का स्तर बढ़ाता है। इसके लिए कम वसा वाला दही, टोंड दूध, पालक और रागी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियाँ अच्छे विकल्प हो सकते हैं। किडनी को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने के लिए इन आदतों पर नियंत्रण बेहद जरूरी है।

Disclaimer: यह जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या या डाइट संबंधी बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!