April 18, 2026

‘केसरी 2’ और ‘जाट’ में कौन बना बॉक्स ऑफिस का असली खिलाड़ी? जानें अब तक का कलेक्शन और मुकाबले की पूरी कहानी

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ और सनी देओल की ‘जाट’ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं और दर्शकों को अच्छी खासी पसंद भी आ रही हैं। ‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कानूनी लड़ाई पर आधारित देशभक्ति से भरी फिल्म है, जिसमें अक्षय के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स से सराहना मिली है और पहले हफ्ते में इसकी कमाई का आंकड़ा 46.10 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़, दूसरे दिन 9.75 करोड़, तीसरे दिन 12 करोड़, चौथे दिन 4.5 करोड़, पांचवें दिन 5 करोड़, छठे दिन 3.6 करोड़ और सातवें दिन 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक अपनी आधी लागत भी नहीं निकाली है।

वहीं दूसरी ओर सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जाट’ को भी दर्शकों से खूब प्यार मिला है। यह फिल्म अब तक 15 दिन बॉक्स ऑफिस पर टिक चुकी है और कुल 80.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 61.65 करोड़ की कमाई की थी, जबकि दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। 9वें दिन 4 करोड़, 10वें दिन 3.75 करोड़, 11वें दिन 5 करोड़, 12वें दिन 1.85 करोड़, 13वें दिन 1.9 करोड़, 14वें दिन 1.35 करोड़ और 15वें दिन 1.25 करोड़ की कमाई हुई है।

अगर दोनों फिल्मों के गुरुवार के कलेक्शन की तुलना की जाए तो 15वें दिन ‘जाट’ सिर्फ 1.25 करोड़ ही कमा पाई, जबकि ‘केसरी 2’ ने अपने सातवें दिन 3.5 करोड़ का बिजनेस किया। इस लिहाज से देखा जाए तो अब ‘केसरी 2’ ‘जाट’ पर भारी पड़ती दिख रही है। हालांकि, दोनों फिल्मों के बजट को देखते हुए अब तक की कमाई संतोषजनक नहीं मानी जा सकती। अब सबकी नजर वीकेंड के कलेक्शन पर है, जिससे तय होगा कि इन दोनों में से कौन टिकेगा बॉक्स ऑफिस की रेस में आगे।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!