जमुई: भतीजे से रचाई शादी, चाची बोली– अब इसी के साथ रहूंगी, पति हैरान
बिहार के जमुई जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने ही भतीजे के साथ भागकर शादी कर ली। टाउन थाना क्षेत्र की यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
8 साल पहले आयुषी की शादी विशाल दुबे से हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है। लेकिन दो साल पहले आयुषी को अपने ही पति के दूर के भतीजे सचिन से प्रेम हो गया। दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे। जब मामला पहली बार उजागर हुआ, तो थाने में पंचायत और समझौता हुआ और आयुषी पति के साथ लौट गई। लेकिन छह दिन पहले वह दोबारा घर से फरार हो गई।
पति विशाल ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को हथियार के बल पर भगाया गया। पुलिस दबाव के बाद आयुषी और सचिन ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जहां आयुषी ने सचिन के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों ने गांव के शिव मंदिर में शादी कर ली।
इस घटना के बाद गांव में लोगों ने विरोध जताया और दोनों को गांव छोड़ना पड़ा। फिलहाल आयुषी और सचिन कहीं और साथ रह रहे हैं, जबकि उनकी बेटी पिता के पास है।
Share this content:
