May 6, 2026

इजरायली वायुसेना का बड़ा हमला: मिसाइल लॉन्च करने वाले ईरानी सैनिकों को एयरस्ट्राइक में उड़ाया, IDF ने जारी किया वीडियो

इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग में अब इजरायल ने एक और बड़ा और सटीक हमला किया है। इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने बताया कि उनकी वायुसेना (IAF) ने ईरान के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को लॉन्च करने वाले सैनिकों की पहचान कर उन्हें टारगेट किया और एक सटीक एयरस्ट्राइक में खत्म कर दिया।

IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस हमले का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें दिखाया गया कि कैसे ईरानी सैनिक लॉन्चर के पास पहुँचने ही वाले थे, तभी उन्हें हमला कर खत्म कर दिया गया। साथ ही, उस लॉन्चर सिस्टम को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।

IDF ने अपने बयान में साफ कहा कि यह ऑपरेशन तेहरान के दक्षिण में अंजाम दिया गया और यह इजरायल की हवाई श्रेष्ठता को बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है। IAF के प्रवक्ता के मुताबिक, “हम तब तक रुकने वाले नहीं हैं जब तक ईरान की मिसाइल क्षमताओं को पूरी तरह निष्क्रिय नहीं कर देते।”

यह हमला उस वक्त हुआ है जब दोनों देशों के बीच संघर्ष अपने चरम पर है और हर दिन नए मोर्चों से जवाबी कार्रवाई हो रही है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!