ईरान की सरज़मीं पर कहर बनकर टूटा इजरायल का हमला – टॉप अधिकारियों से लेकर परमाणु ठिकानों तक, सबकुछ तबाह!
मध्य-पूर्व में खौफनाक हलचल मच गई है। एक तरफ इजरायल, दूसरी तरफ ईरान… और इनके बीच घातक हमलों की ऐसी श्रृंखला शुरू हुई है जिसने दुनिया को दहला दिया है। सूत्रों से मिले खुफिया इनपुट और समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट्स मिलाकर जो तस्वीर सामने आई है, वो किसी युद्ध के ऐलान से कम नहीं लगती।
इजरायल ने ईरान पर हमला करने से पहले ही एक बड़ा प्लान तैयार कर रखा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलों से पहले ही इजरायली खुफिया एजेंसियों ने बेहद गोपनीय तरीके से ड्रोन और हथियार ईरान की ज़मीन पर पहुंचा दिए थे। जैसे ही हमले की घड़ी आई, इजरायल ने अलग-अलग दिशा से इतने घातक और सटीक हमले किए कि ईरान की सैन्य और परमाणु संरचना की कमर ही टूट गई।
इन हमलों में सबसे पहला निशाना बने ईरानी शासन के सबसे ताकतवर अधिकारी। एक के बाद एक कई टॉप कमांडर, वैज्ञानिक और सैन्य प्रमुख मौत के घाट उतार दिए गए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के करीब 20 शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए हैं, जिनमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के चीफ और एअरोस्पेस कमांडर अमीर अली हाजीजादेह भी शामिल हैं।
तेहरान में हुए जबरदस्त हवाई हमले में 78 लोगों की मौत और 329 से ज्यादा लोगों के घायल होने की पुष्टि खुद ईरानी सरकारी मीडिया ने की है।
इजरायल का पहला हमला सीधे शासन के वरिष्ठ अधिकारियों पर किया गया।
दूसरे हमले में टारगेट बने ईरान के टॉप परमाणु वैज्ञानिक।
तीसरे हमले ने तहस-नहस कर दिया नतांज का परमाणु केंद्र, साथ ही तेहरान में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों को भी ध्वस्त कर दिया गया।
चौथा और पांचवां हमला पश्चिमी ईरान में बैलिस्टिक मिसाइलों और मिसाइल डिफेंस सिस्टम्स पर हुआ, जिससे ईरान की रक्षात्मक क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है।
इन हमलों के बाद ईरानी सेना को एक ऐसा झटका लगा है, जिसकी भरपाई जल्द मुमकिन नहीं दिख रही। बताया जा रहा है कि इस हमले में ईरानी कमांडर इन चीफ हुसैन सलामी, सेना प्रमुख जनरल मोहम्मद बाघेरी, और IRGC इंजीनियरिंग फर्म के चीफ घोलमाली रशीद की मौत हो गई है। इसके अलावा टॉप परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी के मारे जाने की भी खबरें हैं।
यह इजरायल का बेहद सटीक हमला था – एक ऐसा ऑपरेशन जिसमें कोई गलती की गुंजाइश नहीं थी। इजरायल पहले भी ऐसे हमले करता रहा है, लेकिन इस बार उसका निशाना और भी खतरनाक था। ईरान अब बौखलाया हुआ है और उसने भी जवाबी कार्रवाई में ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं।
मध्य-पूर्व में हालात अब बेहद नाजुक हो गए हैं। दोनों देशों के बीच इस सैन्य टकराव ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है – और यह सवाल अब ज़ोर पकड़ रहा है कि क्या यह एक और बड़े युद्ध की शुरुआत है?
Share this content:
