May 3, 2026

IPL 2025 में ट्रॉफी के साथ कमाई में भी चैंपियन बनी RCB, साल 2024 में कमाए 653 करोड़ रुपये

आईपीएल 2025 में पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने न सिर्फ मैदान पर बल्कि कमाई के मामले में भी बड़ी छलांग लगाई है। फाइनेंशियल ईयर 2024 में RCB ने कुल 653 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो कि IPL की 20 करोड़ की प्राइज मनी से कहीं अधिक है।

RCB ने ये कमाई कई स्रोतों से की है। ब्रॉडकास्टिंग से टीम ने सबसे ज़्यादा 421 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित किया, जबकि स्पॉन्सरशिप और विज्ञापन से उन्हें 120 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इसके अलावा टिकट सेल्स से RCB ने 60 करोड़ रुपये, मर्चेंडाइज से 30 करोड़ रुपये और डिजिटल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से 10 करोड़ रुपये की कमाई की।

फ्रेंचाइजी को प्राइज मनी और अन्य इनकम सोर्सेज से अतिरिक्त 13 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जिससे कुल कमाई 653 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह आंकड़ा स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि RCB अब केवल एक क्रिकेट टीम नहीं, बल्कि एक सशक्त बिजनेस ब्रांड बन चुकी है।

पिछले वर्षों से तुलना करें तो 2022 में RCB ने 291.6 करोड़ और 2023 में 235.4 करोड़ रुपये कमाए थे। यानी 2024 में टीम की कमाई में ज़बरदस्त इजाफा हुआ है।

नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक RCB की कुल संपत्ति 1,012 करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में वे तीसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिनकी नेट वर्थ 1,059 करोड़ रुपये है, जबकि मुंबई इंडियंस 1,029 करोड़ रुपये के नेट वर्थ के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

आरसीबी की यह पहली आईपीएल ट्रॉफी है, जिसे उन्होंने पंजाब किंग्स को हराकर हासिल किया। फाइनल में सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा और यह जीत विराट कोहली के लिए भी बेहद खास मानी जा रही है। कोहली आईपीएल के पहले सीजन से अब तक एक ही फ्रेंचाइजी — RCB — के लिए खेलते आ रहे हैं।

RCB की यह ऐतिहासिक जीत और शानदार कमाई यह साबित करती है कि टीम अब सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में ही नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट व ब्रांड वैल्यू के क्षेत्र में भी एक बड़ा नाम बन चुकी है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!