May 2, 2026

सिर्फ ₹24 में इनकम टैक्स फाइलिंग का मौका, जियो फाइनेंस का नया ऑफर

टैक्स फाइलिंग की जटिलता और महंगे कंसल्टेंट्स से छुटकारा पाने के लिए जियो फाइनेंस ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने टैक्सबडी के साथ मिलकर एक नया डिजिटल मॉड्यूल लॉन्च किया है, जिसके जरिए यूजर्स सिर्फ ₹24 में खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं. वहीं, टैक्स एक्सपर्ट की मदद लेने पर यह सुविधा ₹999 से शुरू होगी.

जियो फाइनेंस और टैक्सबडी की इस साझेदारी का उद्देश्य आम करदाताओं को कम खर्च में प्रोफेशनल गाइडेंस उपलब्ध कराना है. इस मॉड्यूल में टैक्स कैलकुलेशन, सही टैक्स स्लैब चुनने, धारा 80C और 80D जैसी छूट का लाभ लेने और रिटर्न ट्रैक करने की सुविधाएं दी गई हैं.

सेवा में दो मुख्य फीचर शामिल हैं — पहला टैक्स फाइलिंग, जो पुराने और नए टैक्स सिस्टम के बीच के कन्फ्यूजन को दूर करता है, और दूसरा टैक्स प्लानर, जो आने वाले टैक्स का अनुमान लगाने व उसे कम करने के उपाय सुझाता है. इसमें HRA जांच और टैक्स सिस्टम तुलना जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं.

कीमत के लिहाज से यह ऑफर बेहद सस्ता है. ₹24 में सेल्फ-फाइलिंग का विकल्प और ₹999 में एक्सपर्ट असिस्टेंस के साथ यह फीचर पहले से कहीं आसान और किफायती टैक्स मैनेजमेंट उपलब्ध कराता है. यूजर्स ऐप पर रिफंड ट्रैकिंग और नोटिस अलर्ट जैसी अतिरिक्त सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं.

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के एमडी व सीईओ हितेश सेठिया का कहना है कि कंपनी चाहती है टैक्स फाइलिंग की प्रक्रिया इतनी आसान हो जाए कि कोई भी व्यक्ति समय पर और बिना तनाव के अपना रिटर्न भर सके, साथ ही भविष्य की बेहतर वित्तीय योजना बना सके.

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!