May 6, 2026

बिपाशा बसु ने मालदीव में पति करण सिंह ग्रोवर संग मनाया बर्थडे, बेटी देवी की क्यूटनेस पर फिदा हुए फैंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपना बर्थडे इस साल बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ मालदीव में छुट्टियां बिताईं, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फैमिली के साथ बिताए गए इन पलों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में प्यार लुटा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में बिपाशा कभी पति करण को गले लगाए नजर आती हैं तो कभी बीच के किनारे सुकून के पल बिताती दिखती हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “बर्थडे 2026, ब्लेस्ड और ब्लिस्ड।” पति-पत्नी की केमिस्ट्री और साथ में बेटी देवी की मासूमियत ने फैंस का दिल जीत लिया है।

47 साल की उम्र में भी बिपाशा का स्टाइलिश अंदाज चर्चा में है। तस्वीरों में कभी हाथ में कप लिए उनका कैजुअल लुक दिखा तो कहीं ब्लू ड्रेस में उनका ग्लैमरस अवतार नजर आया। बीच पर फ्लोरल प्रिंट काफ्तान ड्रेस में बेटी देवी के साथ उनकी तस्वीरें खास तौर पर वायरल हो रही हैं।

कुछ तस्वीरों में बिपाशा और करण एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुराते दिखते हैं, तो कहीं बेटी के साथ खेलते हुए फैमिली बॉन्ड साफ झलकता है। फैंस ने कमेंट्स में “क्यूट फैमिली”, “मेड फॉर ईच अदर” और “गॉर्जियस” जैसे शब्दों से उनकी तारीफ की है।

बिपाशा अक्सर अपनी फैमिली ट्रिप्स की झलक सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं और इस बार का बर्थडे सेलिब्रेशन भी फैंस के लिए खास बन गया है। मालदीव की खूबसूरत लोकेशन पर परिवार के साथ बिताए इन पलों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बिपाशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!