April 30, 2026

वजन घटाने की दवाओं के खतरनाक साइड इफेक्ट्स: एक्सपर्ट्स ने दी बड़ी चेतावनी

तेजी से स्लिम दिखने की चाहत में वजन घटाने वाली दवाओं का ट्रेंड बढ़ गया है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार बिना मेडिकल सलाह के इन दवाओं का सेवन शरीर को अंदर से गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर GLP-1 आधारित दवाएं (जैसे Ozempic, Wegovy) भूख को दबा देती हैं, जिससे वजन तो जल्दी कम होता है लेकिन शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया बिगड़ने लगती है।

 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसी दवाएं फैट के साथ-साथ मसल्स भी तोड़ती हैं, जिससे शरीर कमजोर हो जाता है, हिप्स सिकुड़ जाते हैं, बैलेंस बिगड़ने लगता है और शरीर ढीला नजर आने लगता है। यही नहीं, लगातार इन दवाओं का सेवन थकान, इम्युनिटी कमजोर होने और एक्सरसाइज करने की क्षमता में कमी जैसे गंभीर प्रभाव भी डालता है।

 

डॉक्टरों ने साफ चेतावनी दी है कि इन दवाओं को सिर्फ मेडिकल जरूरत और विशेषज्ञ की निगरानी में ही लिया जाना चाहिए। साथ ही, प्रोटीन-रिच डाइट, नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वजन की लगातार मॉनिटरिंग से ही सुरक्षित रूप से वजन कम किया जा सकता है। बिना सलाह के ऐसी दवाओं का सेवन सेहत के लिए बड़ा खतरा है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!