April 19, 2026

AC में बैठते ही होने लगती है सर्दी-खांसी या सिरदर्द? अपनाएं ये 5 आसान उपाय और रहें सेहतमंद

गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर अब एक लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। लेकिन कई लोगों के लिए यह राहत नहीं बल्कि परेशानी का कारण बन जाता है। AC में बैठते ही कुछ लोगों को सिरदर्द, गला खराब होना, बार-बार सर्दी-खांसी या त्वचा के रूखेपन जैसी समस्याएं घेर लेती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इन समस्याओं से बचने के लिए कुछ बेहद आसान उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर आप AC का आनंद ले सकते हैं, बिना बीमार हुए।

दरअसल, AC का तापमान अक्सर बहुत कम रखा जाता है। लंबे समय तक ऐसी ठंडी हवा में रहने से शरीर का तापमान गिर जाता है और इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। यही वजह है कि शरीर में नाक बंद होना, खांसी, सिरदर्द, गला बैठना और स्किन ड्रायनेस जैसी परेशानियाँ देखने को मिलती हैं। इससे बचने का सबसे पहला तरीका है कि आप AC का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखें। बहुत ज्यादा ठंडा तापमान शरीर को झटका देता है, जिससे बीमारी की आशंका बढ़ जाती है।

दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि AC की हवा सीधे आपके ऊपर नहीं आनी चाहिए। सीधी हवा सिरदर्द और सर्दी जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है। कोशिश करें कि एयरफ्लो को ऊपर या कमरे के किसी कोने की तरफ सेट करें। इसके अलावा, AC की नियमित सर्विसिंग भी बेहद जरूरी है। गंदे फिल्टर में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हर 5-6 महीने में सर्विसिंग जरूर कराएं ताकि धूल और बैक्टीरिया से बचाव हो सके।

जब AC चलता है तो कमरे को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है, जिससे ऑक्सीजन का स्तर गिर सकता है। इसलिए हर 1-2 घंटे में 5 मिनट के लिए खिड़की या दरवाजा जरूर खोल दें। यह सरल सा उपाय आपके शरीर को फ्रेश ऑक्सीजन देता है और सिरदर्द जैसी दिक्कतों से बचाता है। साथ ही, हमेशा खुद को हाइड्रेटेड रखें क्योंकि AC की हवा शरीर की नमी को सोख लेती है। दिनभर भरपूर पानी पीएं और अगर मुमकिन हो तो ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें। रात में सोते समय AC का टाइमर लगा दें या पंखे और AC दोनों का बैलेंस बनाएं ताकि ठंडी हवा से शरीर को लगातार झटका न लगे।

इन कुछ आसान लेकिन असरदार उपायों से आप AC में बैठते हुए भी पूरी तरह सेहतमंद रह सकते हैं और गर्मी से राहत पा सकते हैं, बिना किसी बीमारी के डर के

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!