Akshaya Tritiya 2025: इस अक्षय तृतीया अपनी राशि के अनुसार खरीदें सोना और पाएं माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद
अक्षय तृतीया 2025 इस बार 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। यह दिन हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है और इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए किसी भी पुण्य या शुभ कार्य का फल कभी समाप्त नहीं होता, बल्कि वह अक्षय रहता है। यही कारण है कि इस दिन सोना खरीदना विशेष रूप से शुभ माना गया है, क्योंकि सोना मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदे गए सोने से घर में सुख, समृद्धि और वैभव का आगमन होता है। लेकिन अगर आप राशि के अनुसार सोने या चांदी की सही वस्तु खरीदें, तो इसका प्रभाव और भी अधिक शुभ हो सकता है।
मेष राशि के लोगों के लिए सोने की अंगूठी खरीदना लाभकारी माना गया है। इससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, जिन्हें चांदी प्रिय है, इसलिए इनके लिए चांदी का सिक्का, पायल या कोई अन्य वस्तु खरीदना शुभ रहेगा। मिथुन राशि के जातक इस दिन सोने की चेन या झुमके खरीद सकते हैं, जिससे उनकी संवाद शक्ति और सोचने की क्षमता में सुधार हो सकता है। कर्क राशि के लिए चांदी की चेन या ब्रैसलेट उत्तम रहेगा क्योंकि इनके स्वामी चंद्रमा हैं, और चांदी से मानसिक स्थिरता मिलती है। सिंह राशि वालों को सोने की चेन या हार खरीदना चाहिए, जिससे भाग्य और आत्मबल मजबूत होता है।
कन्या राशि के लिए सोने की चूड़ी, अंगूठी या नथ खरीदना कार्यक्षेत्र में सफलता दिला सकता है। तुला राशि के जातकों को चांदी की बिछिया खरीदनी चाहिए और मां लक्ष्मी को अर्पित कर पहननी चाहिए, जिससे वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहता है। वृश्चिक राशि वालों को सोने की वस्तुएं कम मात्रा में लेनी चाहिए, जैसे अंगूठी या नथ, क्योंकि सोना मंगल के साथ हमेशा अनुकूल नहीं रहता। धनु राशि के लिए यह दिन विशेष लाभकारी होता है और सोने की कोई भी वस्तु जैसे चेन, हार या चूड़ी खरीदना अत्यंत शुभ होता है।
मकर और कुंभ राशि के जातकों को शनि के कारण चांदी का कड़ा या कोई आभूषण खरीदना चाहिए, सोना इनके लिए अनुकूल नहीं माना जाता। वहीं मीन राशि के लोग बृहस्पति से प्रभावित होते हैं और उनके लिए सोने की चेन, कंगन, झुमके आदि खरीदना मां लक्ष्मी की कृपा दिलाने वाला होता है। इस तरह अगर आप अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि के अनुसार सोने या चांदी का चयन करते हैं, तो शुभ फल की प्राप्ति और मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद मिल सकता है
Share this content:
