April 17, 2026

हरिद्वार: हरकी पौड़ी पर तीन महिलाओं में जमकर मारपीट, श्रद्धालुओं के सामने बाल पकड़कर गिराया और पीटा

हरिद्वार के प्रसिद्ध हरकी पौड़ी घाट पर बुधवार को श्रद्धालुओं के बीच उस समय हंगामा मच गया जब तीन महिलाएं आपस में भिड़ गईं। बताया जा रहा है कि टीका लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। तीनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और बाल पकड़कर गिराकर मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मारपीट करने वाली महिलाएं घाट पर श्रद्धालुओं को टीका लगाकर पैसे मांगने का काम करती हैं। टीका लगाने के अधिकार को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में बहस इतनी बढ़ गई कि तीनों सरेआम एक-दूसरे से उलझ गईं। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला जमीन पर गिरी हुई है और बाकी दो महिलाएं उसे बेरहमी से पीट रही हैं, जबकि आसपास खड़े लोग तमाशा देख रहे हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है। महिलाओं को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करें और श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!