टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के 25वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर खास अंदाज में बधाई दी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आधी रात को शेयर की गई उनकी रोमांटिक फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में दोनों स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं, जहां पंड्या ने माहिका को गले लगाया हुआ है और कैप्शन में “हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस” लिखा।
माहिका शर्मा लगातार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हार्दिक को सपोर्ट करती दिखाई दे रही हैं। वह कई मैचों में स्टेडियम में मौजूद रहीं और टीम के साथ ट्रैवल करते हुए भी नजर आईं। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी वह हार्दिक के साथ श्रीलंका पहुंची थीं।
माहिका शर्मा पेशे से मॉडल, एक्ट्रेस और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर हैं। दिल्ली में जन्मी माहिका ने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। हार्दिक और माहिका का रिश्ता पिछले साल से चर्चा में है। साल 2024 में हार्दिक पंड्या ने अपनी पूर्व पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक लिया था, जिसके बाद वह माहिका के साथ नजर आ रहे हैं।
वहीं क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक खेले गए चार मैचों में उन्होंने एक अर्धशतक सहित 87 रन बनाए हैं और 5 विकेट भी हासिल किए हैं। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
Share this content: