April 18, 2026

फराह खान ने बेटी दिवा संग शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर, लिस्बन की गलियों में दिखा मां-बेटी का खूबसूरत रिश्ता

मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह है उनकी पर्सनल लाइफ की एक प्यारी सी झलक। फराह ने अपनी बेटी दिवा के साथ पुर्तगाल वेकेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस फोटो में मां-बेटी की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग साफ झलक रही है।

तस्वीर में फराह और दिवा लिस्बन की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आ रही हैं। फराह येलो शर्ट और सनग्लास में नजर आईं, जबकि दिवा ब्लू ड्रेस और रेड बैग के साथ बेहद स्टाइलिश लगीं। खास बात ये रही कि मां-बेटी ने रेड बैग्स से मैचिंग ट्विनिंग भी की। तस्वीर का कैप्शन भी बेहद खास था—“बहुत आभारी हूं… मेरी बेटी दिवा को, जिसने मुझे यह तस्वीर पोस्ट करने की अनुमति दी… मेरा पसंदीदा हाथ। तस्वीर का श्रेय: जार कुंदर।”

दूसरी बेटी आन्या की भी दिखीं झलकियां
फराह ने सिर्फ दिवा ही नहीं, बल्कि अपनी दूसरी बेटी आन्या की भी एक कैंडिड तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इस तस्वीर में आन्या ग्रे क्रॉप टॉप और खुले बालों के साथ बेहद प्यारी लग रही थीं। फराह ने फोटो पर लिखा, “आज क्या हो रहा है?? आन्या ने भी मुझे उसकी तस्वीर पोस्ट करने दी।”

फराह इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में हैं। लेकिन इस बार उन्होंने फैन्स को अपनी फैमिली से जोड़ा है, जो उनके स्ट्रॉन्ग और इमोशनल साइड को दर्शाता है। तस्वीरों पर फैन्स प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में फराह व उनकी बेटियों की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!