April 26, 2026

EPFO पर मिलेगा 8.25% ब्याज: जानिए आपके खाते में कितना पैसा आएगा, समझें पूरा कैलकुलेशन

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ईपीएफ (EPF) पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यानी, इस साल भी कर्मचारियों को अपने भविष्य निधि खाते (EPF Account) पर उतना ही ब्याज मिलेगा जितना पिछले वर्ष मिला था। वित्त मंत्रालय ने ईपीएफओ की सिफारिश पर सहमति जताते हुए इसे अधिसूचित कर दिया है।

ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं

ईपीएफओ (EPFO) की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ ने फरवरी 2025 में हुई बैठक में 8.25% की ब्याज दर प्रस्तावित की थी, जिसे अब सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है कि ब्याज दर स्थिर रहेगी, और सभी ईपीएफ खाताधारकों को इस दर से ब्याज मिलेगा।

 

कितना मिलेगा ब्याज: जानिए कैलकुलेशन

ईपीएफ ब्याज की गणना हर महीने के मौजूदा बैलेंस पर होती है, लेकिन इसे जमा पूरे वित्त वर्ष के अंत में किया जाता है।

उदाहरण के जरिए समझें कैलकुलेशन:

ओपनिंग बैलेंस (1 अप्रैल 2024): ₹2,00,000

मासिक बेसिक सैलरी: ₹40,000

कर्मचारी का योगदान (12%): ₹4,800

नियोक्ता का योगदान: ₹3,550 (बाकी ₹1,250 EPS में जाता है)

कुल EPF मंथली योगदान: ₹8,350

मासिक ब्याज कैलकुलेशन (8.25% वार्षिक दर):

महीना बैलेंस (₹ में) मंथली ब्याज (₹ में)

अप्रैल ₹2,08,350 ₹1,432.41
मई ₹2,16,700 ₹1,489.81
जून ₹2,25,050 ₹1,547.22
जुलाई ₹2,33,400 ₹1,604.63
अगस्त ₹2,41,750 ₹1,662.03
सितंबर ₹2,50,100 ₹1,719.44
अक्टूबर ₹2,58,450 ₹1,776.84
नवंबर ₹2,66,800 ₹1,834.25
दिसंबर ₹2,75,150 ₹1,891.66
जनवरी ₹2,83,500 ₹1,949.06
फरवरी ₹2,91,850 ₹2,006.47
मार्च ₹3,00,200 ₹2,063.88

कुल ब्याज (FY 2024-25): ₹20,977.69

यह ब्याज राशि आपके EPF अकाउंट में जमा हो जाएगी, जिससे आपका कुल बैलेंस और बढ़ जाएगा।

 

जरूरी बातें:

ईपीएफ पर ब्याज मासिक रूप से कैल्कुलेट होता है लेकिन साल के अंत में जमा किया जाता है।

ब्याज की रकम आपके अकाउंट बैलेंस, वेतन, और योगदान पर निर्भर करती है।

अगले साल अगर ब्याज दर या सैलरी में बदलाव होता है तो कैलकुलेशन भी बदलेगा।

अगर आपकी सैलरी और योगदान इसी तरह जारी रहे, तो हर साल आपको ₹20,000 से ज्यादा का ब्याज मिलेगा, जो आपके रिटायरमेंट फंड को मजबूत बनाएगा। EPFO में निवेश करना एक सुरक्षित और लाभकारी विकल्प बना रहेगा।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!