आपातकालीन स्थिति में मददगार: बैग में रखने योग्य जरूरी वस्तुओं की संपूर्ण सूची
आपातकाल की स्थिति कभी भी आ सकती है—भूकंप, बाढ़, आग या किसी अन्य आपदा के समय एक तैयार इमरजेंसी बैग आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। इस लेख में हम आपको उन जरूरी वस्तुओं की सूची दे रहे हैं, जिन्हें हर किसी को अपने आपातकालीन बैग में पहले से रखकर तैयार रहना चाहिए:
1. पीने योग्य चीजें: जीवन रक्षक आहार
पानी की बोतल – कम से कम 2 लीटर साफ पानी
सूखे मेवे – जैसे बादाम, किशमिश, चना, मूंगफली आदि, जो लंबे समय तक खराब न हों और ऊर्जा प्रदान करें
2. बिजली और रोशनी से जुड़ी आवश्यक चीजें
टॉर्च – मजबूत और लंबी बैकअप वाली (बैटरी सहित)
एक्स्ट्रा बैटरियां – टॉर्च और अन्य उपकरणों के लिए
माचिस या लाइटर – आग जलाने के लिए (सूखी जगह में रखें)
3. स्वच्छता और व्यक्तिगत देखभाल के उत्पाद
टूथब्रश और टूथपेस्ट (कोलगेट)
हैंड सैनिटाइज़र
सैनिटरी पैड – महिलाओं के लिए
फेस मास्क – कम से कम 3 से 4 पीस, धूल, धुएं या वायरस से बचाव हेतु
4. कपड़े और अन्य उपयोगी सामान
दो जोड़ी कपड़े – इनरवियर सहित
सीटी (सिटी) – बचाव टीम को संकेत देने के लिए
मोबाइल चार्जर और पावर बैंक – संपर्क बनाए रखने के लिए
रेनकोट या प्लास्टिक शीट – बारिश या सर्दी से बचाव के लिए
5. जरूरी दस्तावेज (वाटरप्रूफ पॉलीबैग में सुरक्षित करें)
पहचान पत्र की फोटोकॉपी – जैसे आधार कार्ड, वोटर ID
पासपोर्ट साइज़ फोटो – 2-3
कुछ नकद रुपये – छोटे नोटों में, डिजिटल पेमेंट ना होने की स्थिति में उपयोगी
6. प्राथमिक चिकित्सा किट (Medical Kit)
पेरासिटामोल – बुखार या सामान्य दर्द के लिए
एलर्जी की दवा – जैसे सिट्रीज़िन या लॉराटाडीन
ORS पाउच – शरीर में पानी की कमी से बचाव के लिए
एंटीसेप्टिक क्रीम – जैसे सोफ्रामाइसिन, घावों पर लगाने के लिए
बैंडेड, गॉज और टेप – चोट लगने पर पट्टी के लिए
डायजिन या ओमेप्राजोल – पेट दर्द या एसिडिटी के लिए
व्यक्तिगत दवाएं – जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर या अन्य नियमित रूप से ली जाने वाली दवाएं!
नोट: इन वस्तुओं को हर 6 महीने में चेक और अपडेट करते रहें ताकि खराब चीजों को हटाकर नई वस्तुएं
रखी जा सकें। सतर्कता ही सुरक्षा है—एक तैयार बैग आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकता है।
Share this content:
