May 3, 2026

Doctors Day 2025: जब क्रिकेट से जुड़ी ज़िंदगी में शामिल हुईं ‘लाइफ सेवर्स’, इन भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियां हैं पेशे से डॉक्टर

1 जुलाई को देशभर में नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन समर्पित होता है उन डॉक्टरों के नाम, जो इंसानी ज़िंदगी को बचाने और बेहतर बनाने में दिन-रात जुटे रहते हैं। इस खास मौके पर हम नज़र डालते हैं कुछ भारतीय क्रिकेटरों की ज़िंदगी पर, जिनकी पत्नियां न सिर्फ जीवनसाथी हैं, बल्कि मेडिकल क्षेत्र की विशेषज्ञ भी हैं—कोई सर्जन, कोई बच्चों की डॉक्टर तो कोई डेंटिस्ट।

राहुल द्रविड़ की पत्नी विजेता द्रविड़ – सर्जन
पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के कोच रह चुके राहुल द्रविड़ की पत्नी विजेता द्रविड़ एक कुशल सर्जन हैं। वे मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी हुई हैं और ऑपरेशन जैसी जटिल जिम्मेदारियों को संभालती हैं।

सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर – पेडियाट्रिशियन
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी पेशे से डॉक्टर हैं। वह एक पेडियाट्रिशियन हैं, यानी बच्चों की बीमारियों की विशेषज्ञ।

शहबाज़ अहमद की पत्नी शाइस्ता अमीन – डॉक्टर
आईपीएल में RCB के लिए खेलने वाले शहबाज अहमद की पत्नी डॉ. शाइस्ता अमीन कश्मीर के शोपियां की रहने वाली हैं और पेशे से डॉक्टर हैं।

युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा – डेंटिस्ट
हालांकि अब इनका रिश्ता तलाक पर खत्म हो चुका है, मगर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा एक ट्रेंड डेंटिस्ट रही हैं। हालांकि उन्होंने अपने डांस और सोशल मीडिया करियर के चलते मेडिकल प्रैक्टिस को आगे नहीं बढ़ाया।

इन कहानियों से साफ है कि क्रिकेटर्स के निजी जीवन में भी ‘हीलिंग टच’ की भूमिका निभाने वाली डॉक्टर पत्नियों का अहम योगदान रहा है। Doctors Day पर इन सभी को सलाम।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!