April 21, 2026

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल में सेंधमारी, पूर्व हेड कांस्टेबल ने चोरी की करोड़ों की नकदी और सोना

दिल्ली के लोधी रोड स्थित पुलिस स्पेशल सेल में एक बड़े सुरक्षा संकट का खुलासा हुआ है। यहां तैनात पूर्व हेड कांस्टेबल खुर्शीद ने अपनी ही टीम को चकमा देते हुए करीब 50 लाख रुपये नकद और करोड़ों रुपये के जेवरात चुरा लिए। यह चोरी स्पेशल सेल के मालखाने में हुई, जहां एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) और अन्य महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित बरामद सामान रखा जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, खुर्शीद ने मालखाने में तैनात पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर बिना किसी रोक-टोक के वारदात को अंजाम दिया। क्योंकि वह पहले भी यहीं तैनात था, इसलिए कर्मचारियों ने उसे बिना सवाल किए अंदर आने दिया। पुलिस को आशंका है कि यह पहला मामला नहीं हो सकता और वह पहले भी इस तरह की चोरी में शामिल रहा होगा।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से 50 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कुल कितना माल चोरी हुआ था और कितनी रिकवरी हो सकी है। इसके साथ ही आरोपी की अन्य संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच चल रही है। इस चोरी से दिल्ली पुलिस महकमे में भारी हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि यह मामला सुरक्षा की बड़ी चूक को उजागर करता है।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!