May 1, 2026

क्या दीपिका पादुकोण को ‘कल्कि 2’ से हटाया गया? सामने आई सच्चाई

दीपिका पादुकोण को लेकर बीते कुछ दिनों से अफवाहें फैल रही थीं कि वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ के बाद अब ‘कल्कि 2’ से भी बाहर हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर इस चर्चा ने तेजी पकड़ी, खासकर तब जब ‘स्पिरिट’ को लेकर दीपिका की काम के घंटे को लेकर फिल्ममेकर्स से अनबन की खबरें आई थीं। कहा गया कि एक्ट्रेस ने 8 घंटे काम करने की शर्त रखी, जिसे लेकर बात नहीं बनी और वह फिल्म से हट गईं।

इसके तुरंत बाद अफवाहों का बाजार गर्म हुआ कि ‘कल्कि 2898 AD’ की सीक्वल फिल्म से भी उन्हें बाहर किया जा सकता है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब ‘कल्कि 2’ से जुड़े एक सोर्स ने स्पष्टीकरण देते हुए इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है। सूत्रों के मुताबिक दीपिका फिल्म का एक बेहद अहम हिस्सा हैं और मेकर्स ने उन्हें हटाने जैसा कोई निर्णय नहीं लिया है।

सूत्रों का कहना है कि इन अफवाहों का मकसद एक्ट्रेस के प्रोफेशनलिज्म को बदनाम करना हो सकता है। दरअसल, ‘कल्कि 2898 AD’ की सफलता के बाद इसके सीक्वल की तैयारी जोरों पर है और शूटिंग 2026 में शुरू होने की संभावना है। फिल्म के पहले भाग में दीपिका का किरदार केंद्रीय था और कहानी में उनका रोल आगे भी बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।

इसके अलावा दीपिका जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएंगी, जिसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी अपने करियर की शुरुआत करेंगी। मां बनने के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने वाली दीपिका एक बार फिर बड़े परदे पर वापसी के लिए तैयार हैं।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!