चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी UP देगा 75 करोड़ की स्कॉलरशिप: पीजी छात्रों को मिला शानदार प्लेसमेंट, एआई ट्रेनिंग और इंटर्नशिप पर जोर
कानपुर/उन्नाव। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीयूसीईटी) के तहत 75 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने नया ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया है। कानपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वाइस चांसलर प्रो. डॉ. विनिथ कुमार नायर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2026-27 सत्र में अब तक 4,000 से अधिक विद्यार्थी स्कॉलरशिप का लाभ उठा चुके हैं, जिनमें 350 से अधिक कानपुर के हैं।
वाइस चांसलर प्रो. डॉ. विनिथ कुमार नायर और प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टी.पी. सिंह ने सीयूसीईटी 2027-28 का पोर्टल लॉन्च किया। विद्यार्थी www.cucet.cuchd.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट के अनुसार स्कॉलरशिप दी जाएगी। यूनिवर्सिटी ने पिछले सत्र में 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप घोषित की थी, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
81 प्रोग्राम्स में पढ़ाई के विकल्प
यूनिवर्सिटी में 14 स्कूलों के माध्यम से मल्टीडिसिप्लिनरी शिक्षा दी जा रही है। यहां कुल 81 प्रोग्राम संचालित हैं, जिनमें 63 अंडरग्रेजुएट और 18 पोस्टग्रेजुएट कोर्स शामिल हैं। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कॉमर्स, लॉ, साइंस, कंप्यूटिंग और लिबरल आर्ट्स के साथ एआई, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स, फिनटेक और बिजनेस एनालिटिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी विशेषज्ञता के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रमुख कंपनियों के सहयोग से स्पेशलाइज्ड कोर्स
विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए यूनिवर्सिटी पीडब्ल्यूसी, आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, डेलॉयट, एऑन, एसएएस, क्विक हील और ग्रांट थॉर्नटन जैसी कंपनियों के सहयोग से विशेष कोर्स संचालित कर रही है। इन कार्यक्रमों में एआई, डेटा साइंस, फिनटेक, साइबर सिक्योरिटी, बिजनेस एनालिटिक्स और ग्लोबल बिजनेस मैनेजमेंट जैसे विषय शामिल हैं।
100 से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट
यूनिवर्सिटी के 100 से अधिक विद्यार्थियों को कोर्स पूरा होने से पहले ही प्लेसमेंट ऑफर मिल चुके हैं। इनमें कानपुर के 20 विद्यार्थी शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को टीसीएस, एक्सेंचर, डेलॉयट, नेस्ले, लेनोवो, नोकिया, वोडाफोन आइडिया, बर्जर पेंट्स, कैपजेमिनी और सोनालिका ग्रुप सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर मिले हैं।
एआई ट्रेनिंग और इंटर्नशिप पर जोर
प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. टीपी. सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को शुरुआती सेमेस्टर से ही व्यावहारिक अनुभव देने पर जोर दिया जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के एआई बूटकैम्प में 300 से अधिक विद्यार्थियों को एआई टूल्स और तकनीक की ट्रेनिंग दी गई। वहीं, एलएलबी प्रथम वर्ष के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्ट में इंटर्नशिप कर न्यायिक प्रक्रिया, लीगल रिसर्च और याचिका लेखन का अनुभव हासिल किया।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और आधुनिक लैब की सुविधा
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में स्मार्ट हेल्थकेयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एसएएस एआई एंड डेटा साइंस लैब और नेक्स्ट-जेन एप्लिकेशन डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा एआई एंड मशीन लर्निंग सहित विभिन्न विषयों की आधुनिक टीचिंग और रिसर्च लैबोरेटरीज के जरिए विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा रही है।
21 पीएचडी प्रोग्राम से रिसर्च को बढ़ावा
यूनिवर्सिटी में 21 मल्टीडिसिप्लिनरी पीएचडी प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से विभिन्न विषयों में शोध और नवाचार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, इंडस्ट्री अनुभव और रिसर्च सुविधाओं से जोड़कर रोजगार एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
Share this content:
