पुलिस की थ्योरी: चेले संग पुजारी को आपत्तिजनक स्थिति में देख पत्रकार राघवेंद्र की हत्या, पत्नी और मां ने उठाए सवाल
सीतापुर के महोली कस्बे में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की दिनदहाड़े हत्या का पुलिस ने 33 दिन बाद खुलासा किया, लेकिन इसके साथ ही कई नए सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, राघवेंद्र की हत्या इलाके के बाबा शिवानंद ने करवाई, क्योंकि पत्रकार ने उसे अपने चेले के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बाबा को डर था कि वह ब्लैकमेल हो सकता है, जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रची।
पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हत्याकांड का खुलासा किया और आरोपी बाबा शिवानंद उर्फ विकास राठौड़ को गिरफ्तार किया। इसके अलावा, उसके दो सहयोगी – निर्मल सिंह और असलम गाजी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने यह भी दावा किया कि बाकी दो शूटरों की तलाश के लिए एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की 10 टीमों को नोएडा और अन्य इलाकों में भेजा गया है।
हालांकि, इस खुलासे के बाद राघवेंद्र की पत्नी और मां ने पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाए हैं और इसे संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि पुलिस का यह निष्कर्ष तर्कसंगत नहीं लगता और इस मामले की गहन जांच की आवश्यकता है।
Share this content:
