May 5, 2026

पति ने दूसरी शादी कर पत्नी को वीडियो कॉल पर दिखाई दुल्हन, फिर दे दिया तीन तलाक

पति ने दूसरी शादी कर पत्नी को वीडियो कॉल पर दिखाई दुल्हन, फिर दे दिया तीन तला

 

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके पति ने वीडियो कॉल पर दूसरी दुल्हन दिखाकर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि महिला टीबी से पीड़ित थी और उसे पहले से ही ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति के इस कदम के बाद ससुरालवालों ने भी उसे घर से निकाल दिया।

 

पीड़िता कैसरजहां की शादी करीब चार साल पहले वकील उर्फ फरीद नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दो लाख रुपये नकद और एक बाइक की मांग करने लगे थे। जब कैसरजहां की ओर से ये मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला के मुताबिक, जब वह टीबी से ग्रसित हो गई, तो पति ने कोलकाता से एक दिन अचानक वीडियो कॉल कर दूसरी शादी की जानकारी दी और फिर तीन बार “तलाक” बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया।

 

इस दर्दनाक घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने वकील उर्फ फरीद, उसके माता-पिता, रिश्तेदारों और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कही है। पीड़िता ने मांग की है कि उसे इंसाफ मिलना चाहिए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

Share this content:

About The Author

error: Content is protected !!